Home / अंतरराष्ट्रीय / चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को आएंगे भारत, गलवान घाटी के संघर्ष के बाद पहली भारत यात्रा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को आएंगे भारत, गलवान घाटी के संघर्ष के बाद पहली भारत यात्रा

Spread the love

चीन के विदेश मंत्री और विशेष प्रतिनिधि वांग यी 18 अगस्त 2025 को भारत पहुंचेंगे। वे नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे। यह यात्रा जून 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस मुलाकात में भारत-चीन सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने हाल के महीनों में संबंध सुधारने के लिए कदम उठाए हैं, जैसे लद्दाख में गतिरोध के आंशिक समाधान और कैलाश-मानसरोवर यात्रा की बहाली। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आगामी शिखर सम्मेलन से पहले भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *