Home / चीन का दुस्साहस, अमेरिका को खुलेआम चुनौती कहा अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार होगी।

चीन का दुस्साहस, अमेरिका को खुलेआम चुनौती कहा अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार होगी।

Spread the love

चीन का दुस्साहस तो देखिए, अब वह अमेरिका को खुलेआम चुनौती देने से भी नहीं हिचक रहा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में चीन को सुपरपावर बताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार होगी। इस अखबार को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है। इसमें प्रकाशित बात सरकार का बयान मानी जाती है।

ग्लोबल टाइम्स ने यह संपादकीय जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के सैन्य अभ्यास में अमेरिका के भी शामिल होने पर कही है। इससे पहले गुरुवार को चीन ने कहा था कि दक्षिणी जापान में हो रहे इस सैन्य अभ्यास से उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सैन्य अभ्यास सिर्फ तेल ईंधन की बर्बादी है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर को अपनी संपत्ति बताता है। वह इस पर ब्रूनेई, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और ताइवान के दावे को नकारता है। इतना ही नहीं, ताइवान की संप्रभुता को नकारते हुए उसे अपना हिस्सा बताता है। जापान के हिस्से के समुद्र को भी पूर्वी चीन सागर बताते हुए चीन उस पर अपना अधिकार जताता है और जब-तब वहां पर अपने जंगी जहाज भेजता रहता है, लड़ाकू विमान आकाश में उड़ाता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *