Home / चीन करता है राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए फंडिंग- रविशंकर प्रसाद

चीन करता है राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए फंडिंग- रविशंकर प्रसाद

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद पर कांग्रेस की ओर से जो बयानबाजी की जा रही है उससे पूरा देश आक्रोशित है। लोग कहने को मजबूर हैं कि कांग्रेस और चीन में गहरा संबंध है। अब चीन के साथ कांग्रेस के सम्बंधों का खुलासा भी हो गया है। कांग्रेस की देश विरोधी बयानबाज़ी से सेना का मनोबल क्षीण हुआ है।

मोदी सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन ने पैसे दिए हैं और वर्षों से चीन फंडिंग कर रहा है। इस वजह से कांग्रेस भारत की अपेक्षा चीन की भाषा बोलकर उसे कूटनीतिक मदद देती है। उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किया कि गांधी परिवार ये बताए कि चीन से प्रेम कैसे बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में ही चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया। एक कानून है जिसके तहत कोई भी पार्टी बिना सरकार की अनुमति के विदेश से पैसा नहीं ले सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *