Home / उत्तर प्रदेश / गोरखपुर जिला पंचायत चुनाव वार्ड जीतने के बाद अखिलेश यादव से लिया आशीर्वाद

गोरखपुर जिला पंचायत चुनाव वार्ड जीतने के बाद अखिलेश यादव से लिया आशीर्वाद

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज गोरखपुर जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 में हुए उपचुनाव में जीतने पर श्री संजय पासवान ने भेंट कर आशीर्वाद लिया। श्री अखिलेश यादव ने श्री संजय पासवान को जीत की बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि जीत का यह सिलसिला 2027 के विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी सरकार बनने तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोरखपुर श्री ब्रजेश कुमार गौतम, अध्यक्ष चिल्लूपार विधानसभा श्री अमरजीत यादव, जर्नादन प्रधान, हरेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार से जनता ऊब चुकी है। जनता भाजपा सरकार को एक पल भी नहीं देखना चाहती है। भाजपा कुछ भी कर ले, जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सŸाा के अहंकार में भाजपा समर्थक अराजकता पर उतारू है। निर्दोष और निरीह जनता पर अत्याचार कर रहे है। भाजपाई कानून व्यवस्था के लिए संकट बन गये हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। बजट का बंदरबांट हो रहा है। जनता की कोई सुनवाई नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार से अब जनता को कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा लाख साजिश कर ले, लेकिन इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *