गृहमंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में आज ‘पैरा हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर’ का शिलान्यास किया गया। यह स्पोर्ट्स सेंटर दिव्यांग खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकेंगे।
इस सेंटर में दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, रिसोर्स और सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। यह सेंटर न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को बल्कि समाज को भी प्रेरित करेगा।
इसके अलावा, गुजरात सरकार के DST और केंद्र सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर के बीच हुए समझौते से अब सरकारी सेवाएं डिजिटल रूप से नागरिकों के द्वार तक पहुंचेंगी। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी।





