Home / उत्तर प्रदेश / गृहकर वसूली का कार्य में रुचि न लेने वाले 7 निरीक्षको का वेतन बाधित किया गया

गृहकर वसूली का कार्य में रुचि न लेने वाले 7 निरीक्षको का वेतन बाधित किया गया

Spread the love

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बनाये रखने हेतु अपने प्रमुख स्रोत गृहकर की वसूली करते हुए दायित्वों का निवर्हन किया जाता है। नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार गृहकर की वसूली की प्रतिदिन निरन्तर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.01.2022 की समीक्षा में पाया गया कि कतिपय कर निरीक्षको के वार्डो में शून्य अथवा एक हजार से कम की आय रही है जिससे परिलक्षित होता है कि उक्त कर निरीक्षको द्वारा आज गृहकर वसूली के कोई प्रयास नहीं किए गए।

समीक्षा में आज दिनांक 27.01.2022 को शून्य अथवा एक हजार से कम वसूली करने वाले वार्ड एवं राजस्व निरीक्षक के नाम निम्नवत् पाये गये :-
1. जोन-1 में वार्ड बाबू बनारसी दास के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-2 श्री मदन शुक्ला
2. जोन-2 में वार्ड कुँवर ज्योति प्रसाद के राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप श्रीवास्तव
3. जोन-2 में वार्ड मालवीय नगर के राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा
4. जोन-3 में वार्ड मनकामेश्वर मंदिर के राजस्व निरीक्षक श्री उर्मेन्द्र कुमार
5. जोन-5 में वार्ड बाबू कुंज बिहारी लाल नगर के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-2 श्री रमाकांत शर्मा
6. जोन-6 में वार्ड शीतला देवी की राजस्व निरीक्षक श्री नेहा यादव
7. जोन-7 में वार्ड लाल बहादुर शास्त्री के राजस्व निरीक्षक श्री प्रभाकर दयाल

समीक्षा में उपरोक्त समस्त सात राजस्व निरीक्षको के आज के अत्यंत न्यून स्तर की कार्यप्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए वेतन बाधित किए जाने की कार्यवाही की गयी। यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी कल से जिस कर अधीक्षक के वार्ड के संबंधित निरीक्षक की वसूली अत्यंत न्यून रही उनका वेतन भी बाधित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *