Home / गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश: प्राचार्य डा अब्दुर्रहीम

गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश: प्राचार्य डा अब्दुर्रहीम

Spread the love

लखनऊ,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को मुमताज़ पी जी कॉलेज के अली मियां हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अब्दुर्रहीम ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक रहने का संदेश दिया, इस अवसर पर प्राचार्य महोदय की अगुवाई में महाविद्यालय के शिक्षकों-शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली तथा महाविद्यालय परिसर में साफ़-सफ़ाई का कार्य किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा गांधी-दर्शन एवं अमृत महोत्सव से सम्बंधित पोस्टर एवं स्लोगन भी बनाए गए,
राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के चारों कार्यक्रम अधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम अधिकारी डॉ सबा तबस्सुम ने महाविद्यालय के स्वयं सेवियों को यह शपथ दिलायी कि वह बाहरी स्वच्छता के साथ साथ मन की स्वच्छता का भी प्रण लें!इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा चारों इकाइयों के दो-दो स्वयं सेवक-सेविकाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ नसीम अहमद खान, मीडिया प्रभारी डॉ सलमान खान, डॉ इमरान खान सहित समस्त शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं अत्यधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *