लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि निजी स्कूल में अगर एक ही घर से दो बहनें एक साथ पढ़ती हैं, तो एक की फीस माफ करने की अपील करें. वहीं, अगर निजी स्कूल फीस माफ नहीं करता तो भरपाई सरकार बच्ची की फीस भरने की व्यवस्था करे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभाग को मिलकर इस पर काम करना चाहिए, कोरोना काल के दौरान बहुत से लोग फीस भरने में असमर्थ हैं, इस पहल से उनको मदद मिलेगी. इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएं. साथ ही सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक हर छात्र छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप भेजने का प्रयास रहेगा, जिससे उनके पढ़ने में कोई कमी न आये!
इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एमबी बेन पटेल ने कहां कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती मनाई जा रही है !
गांधीजी ने अहिंसा का नया मार्ग दिखाया और उस पर चलकर देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाई राजपाल ने कहा मिड डे मील की जगह पोषण युक्त भोजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरु करा !सरकार अब ऐसी योजनाओं से बच्चों का स्वास्थ का भी खयाल रखना चाहती