Home / खुलासा मैं कर दूंगा…चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा… राजनाथ सिंह

खुलासा मैं कर दूंगा…चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा… राजनाथ सिंह

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा चीनी सेना के भारतीय सीमा के अंदर घुसने के आरोपों का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया। पटना में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के बयानों पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मैंने खुलासा कर दिया तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चीन के साथ जारी गतिरोध को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी अपनी हर चुनावी रैली में कह रहे हैं कि चीन कई वर्ग किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आया है।
इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के द्वारा, कांग्रेस के द्वारा…हमारे सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि चीन आकर 1200 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा कर ली. खुलासा मैं कर दूंगा…चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा… ‘।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *