Home / कोरोना संकट के बीच हमले की तैयारी कर रहा चीन,अमित शाह ने की अनदेखी। सुब्रमण्यम स्वामी

कोरोना संकट के बीच हमले की तैयारी कर रहा चीन,अमित शाह ने की अनदेखी। सुब्रमण्यम स्वामी

Spread the love

डॉ स्वामी ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने 2015 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आवास पर चीन की चालबाजी के बारे में बताया था। बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में यही बात अमित शाह को भी बताई गई थी। लेकिन सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया।
सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी के इन दावों पर सरकार और भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भाजपा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की चिंताएं बढ़ाते हुए कहा है कि मुसीबत की इस घड़ी में चीन ने अपनी सेना, पीएलए की अतिरिक्त कुमुक वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार लद्दाख में भेज दी है ताकि भविष्य में वह हमला कर सके।
शुक्रवार को किए गए अपने ट्वीट में डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि हम लोग भी तैयार हैं लेकिन हमको लोगों की जान के रूप में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने पहले गलती की। हमें चीनी सैनिकों के वापस जाने तक कैलाश रेंज से हटना ही नहीं चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *