Home / केरल को जितनी वैक्सीन मिली उससे 87 हज़ार से ज़्यादा लोगों को लगी, मोदी ने की तारीफ़।

केरल को जितनी वैक्सीन मिली उससे 87 हज़ार से ज़्यादा लोगों को लगी, मोदी ने की तारीफ़।

Spread the love

यह आम बात नहीं है कि नरेंद्र मोदी जैसे भारत के प्रधानमंत्री वामपंथी शासन वाले राज्य केरल की तारीफ़ करें।
लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों की काफ़ी प्रशंसा की है और वो भी इसलिए क्योंकि उन्होंने कोरोना वैक्सीन के नुक़सान को कम किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन के 10 फ़ीसदी तक व्यर्थ होने को लेकर छूट दी हुई है जबकि तमिलनाडु जैसे राज्यों में इसके व्यर्थ होने की दर 8.83% और लक्षद्वीप में यह रिकॉर्ड रूप से 9.76% है।
इसी तरह की स्थिति कमोबेश कई राज्यों में है लेकिन केरल ने दिलचस्प रूप से अलग आँकड़े पेश किए हैं।
केरल को 73,38,806 वैक्सीन की डोज़ मिली थीं, जिनमें से उसने लोगों को 74,26,164 डोज़ दीं। इसका अर्थ यह हुआ कि केरल ने 87,358 अतिरिक्त लोगों को वैक्सीन दी और उसने वैक्सीन को व्यर्थ नहीं होने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *