Home / कोरोना वैक्सीन सब को लगवानी चाहिए । मौलाना यासूब अब्बास

कोरोना वैक्सीन सब को लगवानी चाहिए । मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास मजलिस को खिताब करने के लिए आज मुंबई पहुंचे मुंबई स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं किसानों की मांगों का हम समर्थन करते हैं सरकार को चाहिए कि जल्दी से जल्दी किसानों की परेशानियों को हल करें। लव जिहाद के ऊपर बोलते हुए मौलाना ने कहा कि लव जिहाद के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अच्छा काम कर रहे हैं हम इसका समर्थन करते हैं जो भी गलत काम कर रहा है धर्म बदल के बच्चियों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कोरोना वैक्सीन के ऊपर बोलते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने कहा जिंदगी बचाने के लिए कभी-कभी हराम चीज भी हलाल हो जाती है मुसलमान बहकावे में ना आए और जान बचाने के लिए कोरोनावायरस इन लगवाएं उन्होंने मराज ए कराम का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि अगर आपकी वजह से किसी की जान जाती है तो आपको कातिल समझा जाएगा। तीन तलाक विषय पर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि सरकार ने अच्छा कदम उठाया है तीन तलाक के संबंध में सबसे पहली आवाज ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाई थी। धारा 370 के संबंध में मौलाना यासूब अब्बास ने कहा की धारा 370 हो या कश्मीर के हालात इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और कश्मीर के आम आम का ख्याल रखते हुए कदम उठाना चाहिए उन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि गृहमंत्री को सब को भरोसे में लेकर के काम करना चाहिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *