ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने आज न्यूज़ नेशन से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो वैक्सीन आई है उसे सभी को लगवाना चाहिए उन्होंने इसके बारे में लोगों द्वारा फैलायी जा रही गलत बातों की निंदा की और कहा कि इसके बारे में भ्रम न फैलाएं।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमारे मराज ए एकराम ने भी कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए कहा है उन्होंने कहा है कि अगर आपकी वजह से किसी को कोरोना होता है या किसी की जान जाती है तो आप कातिल कहलायेंगे।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमारे लिए क्या सही है यह डॉक्टर्स बताएंगे। डब्ल्यूएचओ ने भी जो गाइडलाइंस दी है उसके अनुसार हमको कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए