लखनऊ मेडिकल परीक्षा मैं दाखिले की प्रवेश परीक्षा नीट में चैन लगाने के मामले में किंग जॉन यूनिवर्सिटी के डॉक्टर ओसामा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे कई अहम सूत्र मिली हैं। इसकी निशानदेही पर पुलिस टीमें लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। दूसरी गिरफ्तारी पटना से हुई है। परीक्षा देते पकड़ी गई बीडीएस छात्रा के भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से गैंग के और गुर्गों की जानकारी ली जा रही है। बिहार पुलिस से संपर्क कर आगे के आपरेशन के लिए पुलिस ऑफिसर्स की एक टीम पटना के लिए चल दी है
साल्वर को पांच लाख, 20-30 लाख की वसूली
अभियुक्त ओसामा शाहिद केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस के चौथे वर्ष की फाइनल परीक्षा दे चुका है। नीट परीक्षा में असली परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वर को बैठा कर परीक्षा पास कराने का ठेका लेता हैं और एडमिशन हो जाने पर अभ्यर्थियों से 20 से 30 लाख रुपए वसूलते हैं। अभियुक्त अभय मेहता को अपने परिचित विकास कुमार महतो द्वारा 5 लाख रुपयों के लालच के कारण अपनी बहन जूली कुमारी को सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने के लिए तैयार करने और अभियुक्त डॉ ओसामा शाहिद के पास से 15 प्रवेश पत्र की प्रति, चार फोटो, चार कारगो कुरियर रसीद व 2 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। साल्वर गैंग की चैटिंग डाक्यूमेंट्स, बैंक लेन-देन का विवरण के साथ गिरफ्तार गया है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में इस अंतरराज्यीय गैंग के उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य अन्य राज्यों के सदस्यों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया डॉ ओसामा शाहिद पुत्र मकबूल अहमद शेखवाडा थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ का निवासी है। इन दिनों ताहा अपार्टमेंट गोलागंज लखनऊ में रहता था। दूसरा आरोपी अभय कुमार मेहता पुत्र मुन्ना मेहता निवासी वैष्णवी कॉलोनी संदलपुर थाना बहादुरपुर जिला पटना का निवासी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार दोनों को वाराणसी में ही पाण्डेयपुर चौराहा के पास डोगा बाबा मंदिर के करीब से गिरफ्तार किया गया।
