दिल्ली राज्यसभा में बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब दे रही हैं. वित्त मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि हमारी दोस्त आम जनता है। हमार साथी दोस्त वो जनता है जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है. हम किसी दामाद के लिए काम नहीं करते हैं. दमाद होना बुरी बात नहीं दमाद हर घर में होते हैं। लेकिन कांग्रेस के लिए इसका विशेष अर्थ है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हम दो हमारे दो पर चल रही है. राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा है.