Home / किसान आंदोलन में चर्चित पूनम पांडे ने ली कांग्रेस की सदस्यता

किसान आंदोलन में चर्चित पूनम पांडे ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love

लखनऊ, 21 अक्टूबर 2021।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान रंग लाने लगा है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान आंदोलन के दौरान चर्चित हुईं सोशल मीडिया एक्टविस्ट पूनम पंडित ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के रूप में उत्तर प्रदेश में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिनकी ओर महिलाएँ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। यूपी में महिलाओं के प्रति न्याय हो सके इसके लिए कांग्रेस का सत्ता में आना ज़रूरी है। महिलाएं अगले चुनाव में जमकर कांग्रेस को वोट देंगी ताकि प्रियंका गाँधी का सपना पूरा हो सके।

इस मौके पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूनम पंडित का स्वागत करते कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली महिला उत्पीड़न की घटनाओं में न्याय दिलाने के लिए जिस तरह प्रियंका गाँधी सक्रियता दिखा रही हैं, वह राजनीति में संवेदनशीलता की मिसाल है। उनके नेतृत्व में नया सवेरा लाने में जुटी कांग्रेस ने फैसला किया है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा ताकि वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें, ऑनलाइन क्लासेज कर सकें, आत्मनिर्भर हो सकें। साथी ही सभी स्नातक युवतियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की जाएगी ताकि उनके सपनों को पंख लग सकें। लड़कियाँ स्वयं अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हो सकें। श्री लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया था, लेकिन उसी जनता का अपमान योगी सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और महिला उत्पीड़न का रिकार्ड टूट गया है। उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुचि विश्वास ने बताया कि प्रखर वक्ता सुश्री पूनम पंडित के साथ बबलू सिंह गुर्जर ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को आत्मसात करते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में आस्था जतायी। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में महिलाएँ कांग्रेस का दामन थामेंगी ताकि प्रियंका गाँधी का सपना पूरा हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *