लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके नि:शुल्क समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।





