लखनऊ, 15 सितम्बर 2021।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय नेहरू भवन में प्रदेश कांग्रेस के सूचना का अधिकार विभाग की बैठक विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभय पांडे द्वारा सोशल मीडिया से जुड़ा विशेष सत्र लिया गया। जिसके बाद दूसरे सत्र में आरटीआई से सम्बन्धित विशेष जानकारी संजय शर्मा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा बैठक में आए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनोज कुमार पाण्डेय जी व सीमा देवनाथ जी ने किया। कार्यक्रम में परवीन खान, रमेश श्रीवास्तव, अमित कुमार उठवाल, मसूद अहमद, साबरा खातून, सामंत खुराना, बृजेश सिंह, आशीर्वाद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, सचिन सिंह, आदि मौजूद रहे।
