लखनऊ के मिम्बरों से मोहर्रम की मजलिस ख़िताब करने वाले मौलाना,ज़ाकिर और वो मौलाना, ज़ाकिर जो देश-विदेश में मजलिस पढ़ने गए हैं,
आपसी नइत्तफाक़ी,एक दूसरे की बुराई,एक दूसरे को हराना बंद करके अगर आप कर्बला के शहादत की कुछ अहमियत समझते हैं,
जिस तरीके से पूर्व में लखनऊ से इराक जाने वाली प्रथम एयरलाइंस के लिए आप जमा हुए थे,
जिस तरीके से आप भारतीय जनता पार्टी लखनऊ सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को जीतने के लिए आप लोगों ने एकजुट होकर समर्थन एवं शिया समुदाय से वोट देने का आग्रह किया था,
और आप लोगों की कोशिशें से वो भारी मतों से जीते,
इस तरीके से दरगाह में जमा होकर अपना दिल साफ करके,
क़ौम के बुजुर्गों द्वारा वक़्फ़ की गई जमीनों पर हुए अवैध कब्जे,फर्जी रजिस्ट्री,महंगी कब्रो पर आपस में गफ़्तगू करके, उपरोक्त संबंध में जो निष्कर्ष निकाले, जिस पर
जिला प्रशासन से शांतिपूर्वक वार्ता
तो करें आप लोग तो क़ौम को विश्वास है
इंशाअलाह 1 दिन में उपरोक्त समस्याओं का समाधान हो जाएगा,
क़ौम के युवा बच्चे बच्चियों के भविष्य के लिए हमारे भोले भाले बुजुर्गों द्वारा बनाए गए,
करामत गर्ल्स कॉलेज, इस्लामिया पीजी कॉलेज मुमताज पीजी कॉलेज तालीम गाह इंटर कॉलेज जिन को छल करके हमारे बुजुर्गों से हमारे दीनी भाइयों ने जिनको हराम और हलाल और बिद्द्त पर बहुत मजबूती से डटे रहते हैं, कब्जा कर लिया, जिसकी मैनेजमेंट कमेटी व टीचर मे शिया शायद ही कोई. हो और ना ही शिया बच्चों के एडमिशन की में कोई अलग से कानून है, को देखते हुए वापस लेने की कोशिश की जाए ताकि क़ौम के बच्चों को खुम्स ज़कात विभिन्न तरीके के चंदे जो आपके द्वारा जमा कराए जाते हैं से फ्री में शिक्षा, उच्च शिक्षा, टेक्निकल एजुकेशन दी जाए, साथ ही साथ क़ौम के शिक्षित, अशिक्षित बच्चों के लिए बगैर ब्याज का लोन उद्योग कुटीर उद्योग, हायर एजुकेशन दिया जाए,ताकि हमारे आपके घर के बच्चे आज की आधुनिक शिक्षा प्राप्त करके पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन करे, यह हमारे देश के लिए नींव का पत्थर साबित होगा,
फ्रीलांसर
शाबू ज़ैदी





