Home / कश्मीरी कब्रिस्तान पर हो रहे अवैध कब्जे को पुलिस द्वारा मौलाना यासूब अब्बास ने रुकवाया

कश्मीरी कब्रिस्तान पर हो रहे अवैध कब्जे को पुलिस द्वारा मौलाना यासूब अब्बास ने रुकवाया

Spread the love

कल मदरसा सुल्तान-उल-मदारीस के पीछे छाक्षि कुआं, तुलसी राम का हाता में मौजूद शिआ वक़्फ बोर्ड में 254/2041 खसरा नंबर 127E में दर्ज इमामबड़ा वा शिया कब्रिस्तान पर भारतीय जनता पार्टी के सभासद द्वारा जे.सी.बी, चलाया जा रहा था शिया वक़्फ इमामबाड़े वा कब्रिस्तान की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा हो रहा था।
कौम के सभी मौलाना और अंजुमनो, से अपील के बाद इसकी इत्तेला वहा मौजूद मोमिनीन ने मौलाना यासूब अब्बास साहब को दी जिसपर फौरन एक्शन लेते हुऐ मौलाना यासूब अब्बास साहब ने आज सुबह कुछ मोमिनीन के साथ पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारान को वहा भेजकर अवैध काम को रुकवाया और वहा चल रहे जे.सी.बी. के काम को रुकवाकर वापस भेजा।

जहाँ 2, October यानी आज के दिन कब्रों पर बुलडोजर, चलाकर ज़मीन को बराबर करने की बात की जा रही थी।

अल्लाह का शुक्र है भूमाफिया और वक़्फ खोर अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और इन्शाअल्लाह आगे भी नहीं होंगे।

हम सब मौलाना यासूब अब्बास साहब क़िबला का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं के उन्होने कल रात से ही इसपर एक्शन लेते हुऐ आज सुबह वहा हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया हम सबका साथ दिया और हमारे इमामे ज़माना(अ.स) के इस वक़्फ को बर्बाद होने से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *