Home / उत्तर प्रदेश / कन्नौज में हज़रत हाजी शरीफ जिंदानी रहमतुल्लाह अलैह साहब का 831 उर्स के मौके अखिलेश यादव ने भेजी चादर

कन्नौज में हज़रत हाजी शरीफ जिंदानी रहमतुल्लाह अलैह साहब का 831 उर्स के मौके अखिलेश यादव ने भेजी चादर

Spread the love

कन्नौज में हज़रत हाजी शरीफ जिंदानी रहमतुल्लाह अलैह साहब का 831 उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा एक कमेटी भेजी गई, जिसने चादर पेश की और उर्स कमेटी के सदर जनाब शमसुल खां को पत्र सौंपा।
श्री अखिलेश यादव जी ने उर्स की बधाई शुभकामनाए दी। कमेटी में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जनाब शकील नदवी साहब प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा व विधायक कानपुुर जनाब रूमी हसन साथ में माजूद रहे। पूर्व मंत्री मुनीर खां, जनाब अरविंद गिरि प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा और अकरम सिद्दीकी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा, मुनव्वर आलम कुरैशी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, नाजिम खान नि0 प्रदेश महासचिव समाजवादी युवजन सभा, जिलाध्यक्ष कलीम खान सहित पार्टी के कार्यकर्ता और उर्स कमेटी मेम्बर उबैदुल हसन, अनीस खां, खलीफा कौसर खां, हसीब हसन राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, शाहिद वारसी, दाऊद खान, मेराज हसन पार्षद, पवन अवस्थी, आरिफ जमा विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, अरकान सिद्दिकी नेता उपस्थित रहे। हाजी शरीफ दरगाह पर जाकर चादर पेश की और मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई। बाबा के हजारों मुरीदों ने शिरकत की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *