Home / उत्तर प्रदेश / ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता: भारतीय सेनाओं का पराक्रम और देश की एकजुटता का प्रतीक

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता: भारतीय सेनाओं का पराक्रम और देश की एकजुटता का प्रतीक

Spread the love

लखनऊ, 15 मई 2025: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। यह ऑपरेशन भारतीय सेनाओं के अपरिमित पराक्रम, अतुल्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और अडिग कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत प्रमाण है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल भारत की सैन्य शक्ति को दर्शाता है, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की एकजुटता और देश की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प को भी रेखांकित करता है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय गौरव का क्षण है, जो विश्व पटल पर भारत की बढ़ती ताकत को उजागर करती है।
प्रकाश नाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *