उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन द्वारा फीस माफी को लेकर चलाये जा रहे आन्दोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कंाग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक कन्धे से कन्धा मिलकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी विधानसभा सत्र में यह सवाल प्रमुखता के साथ उठाया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री संजीव पाण्डेय, एडवोकेट को लिखे समर्थन पत्र में कहा है कि विगत 6 माह से वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आम जन अत्यन्त परेशान हैं। उनकी रोजी-रोटी खतरे में है। स्थिति इतनी खराब है कि आम लोग अपने बच्चों की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं।