Home / उत्तर प्रदेश / उप्र में बिजली की प्रस्तावित दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सपा व्यापार सभा का ज्ञापन

उप्र में बिजली की प्रस्तावित दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सपा व्यापार सभा का ज्ञापन

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी श्रेणी की बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरुद्ध आज समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश व्यापी विरोध प्रकट करते हुए हर जिले में विरोध में ज्ञापन दिए और तत्काल मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव को वापिस लेने और चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुसार दरें आधी करने की मांग की।
समाजवादी व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री संजय गर्ग ने कहा कि योगी सरकार की प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी का झटका आम आदमी को मारने का काम करेगा। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार नारे के उलट काम कर रही है। भाजपा का नारा है सबका साथ, पूंजीपतियों का विकास। भाजपा सरकार बिजली बिल कम करने के बजाय बिल बढ़ाकर ज़ख्मों पे नमक छिड़कने का काम कर रही है।
समाजवादी व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा हुआ है। बिजली की दरें बढ़ जाने से औद्योगिक उत्पाद की कीमतें बढ़ जाएंगी। व्यापारी और उपभोक्ता इस मंहगाई से और बर्बाद होगा।
सहारनपुर में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, कानपुर में निवर्तमान प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, वाराणसी में प्रदीप जायसवाल, झांसी में अजय सूद, कन्नौज में अंशुल गुप्ता, हरदोई में रामज्ञान गुप्ता, मेरठ में सन्नी गुप्ता, शुक्लागंज में शुभ गुप्ता, कानपुर ग्रामीण में विनय कुमार, कानपुर नगर में मनोज चौरसिया, लखनऊ में यासिर सिद्दीकी और भरत वाधवानी आदि ने ज्ञापन दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *