उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ के समर विहार कॉलोनी, आलमबाग में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्टेशन रोड से सेंट्रल पार्क होते हुए बालाजी मंदिर व समर विहार की मुख्य सड़क का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, पार्षद श्री गिरीश मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र लोधी जी, श्री शिव कुशोर बाजपेयी जी, श्री राकेश श्रीवास्तव जी, श्री मान सिंह जी, श्री सुनीत शुक्ला जी, श्री सचिव वैश्य जी, श्री अनिल कुमार बाबा जी, श्री रमेश पहलवान जी, समर विहार कॉलोनी के अध्यक्ष श्री के०एस० ऐबर जी शामिल थे।



