Home / उत्तर प्रदेश में शनिवार का लॉकडाउन खत्म

उत्तर प्रदेश में शनिवार का लॉकडाउन खत्म

Spread the love

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर ग्रह सचिव अवनीश अवस्थी ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। अब सिर्फ रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा, इस आदेश के तहत सिर्फ रविवार को ही कर्फ्यू की पाबंदियां रहेंगी। 14 अगस्त से यह निर्देश लागू हो जाएगा। लेकिन साथ में यह भी कहा गया है कि सभी स्थानों पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। इसी के साथ सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है।

उत्तर प्रदेश के अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात दस बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति है। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा।

रविवार को पहले की तरह कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसी के साथ रविवार को छोड़कर तत्काल प्रभाव से कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे गई है। कोचिंग संस्थानों कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *