Home / उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रात 10:00 से सुबह 6:00 तक कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रात 10:00 से सुबह 6:00 तक कर्फ्यू

Spread the love

उत्तर प्रदेश में कोरोना केस कम होने के बाद पाबंदियों में ढील दी गई थी। इस बीच नाइट कर्फ्यू में भी बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश सभी जिओ में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इससे पहले ये रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक था। बता दें कि, सरकार ने कोरोना मामलों में कमी के बाद 21 जून से नई गाइडलाइंस जारी की थी। सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू में कोई बदलाव नहीं किया है, वह जारी रहेगा।

बता दें कि राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और मॉल को खोलने की इजाजत पहले ही दी जा चुकी है। 21 जून की गाइडलाइंस में यूपी सरकार ने पार्कों को भी खोलने की इजाजत दी थी। इसके अलावा रेहड़ी पर लगने वाली दुकानों को भी चलाने की इजाजत दी गई थी।

यूपी में कम हो रहा है कोरोना का कहर : गौरतलब है कि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार कम हो रहा है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है। वहीं, इलाज के बाद सही हुए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 100 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 183 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। बता दें कि, इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही । प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 03 लाख 77 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *