Home / उत्तर प्रदेश / इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कलाकार उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झांकी प्रस्तुत करेंगे -श्री जयवीर सिंह

इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कलाकार उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झांकी प्रस्तुत करेंगे -श्री जयवीर सिंह

Spread the love

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग की ओर से लगे कलाकारों की एक सूची जारी करते हुए बताया है कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट के तहत उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को यह कलाकार सबके सम्मुख प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की एक गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत रही है जिसे आज भी विंध्य क्षेत्र,बुंदेलखंड ,पूर्वांचल एवं अवध में लोगों द्वारा इस परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। यह कलाकार इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आने वाले आगंतुकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू करवाएंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए जो कलाकार बाहर से आए हैं, टेंट सिटी में उनके रुकने की व्यवस्था की गई है जिससे कि उन्हें कोई असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन एवम संस्कृति विभाग सभी मेहमानों के स्वागत के लिये पूरी तरह से तैयार है।

कलाकारों के दिन प्रतिदिन की प्रस्तुति एवं समय से संबंधित एक सूची संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *