Home / चर्चित चेहरे / आधुनिक क्वांटम फ़ील्ड थेयोरी के विकास में भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फ़ेयनमन (1918-1988) का काफ़ी योगदान है।

आधुनिक क्वांटम फ़ील्ड थेयोरी के विकास में भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फ़ेयनमन (1918-1988) का काफ़ी योगदान है।

Spread the love

आधुनिक क्वांटम फ़ील्ड थेयोरी के विकास में भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फ़ेयनमन (1918-1988) का काफ़ी योगदान है।
1965 में, क्वांटम इलेक्ट्रोडायनामिक्स की नींव रखने में उनके योगदान के लिए, फ़ेयनमन को जूलियन श्विंगर (1918-1994) और सिन-इटिरो टोमोनागा (1906-1979) के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1960 के दशक की शुरुआत में, फ़ेयनमन ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पैसडीना में अपने प्रसिद्ध व्याख्यान आयोजित किए जिन्हें फ़ेयनमन लेक्चर्स क नाम से जाना जाता है। इन लेक्चर्स के प्रिंटेड संस्करण की प्रस्तावना में, फ़ेयनमन ने अपने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा:
“अंत में, क्या मैं यह कहना चाहता हूँ कि मेरे पढ़ाने का ख़ास मक़सद आपको किसी इम्तिहान के लिए तैयार करना नहीं था- यह आपको किसी उद्योग की सेवा या फ़ौज में भर्ती के लिए तैयार करना भी नहीं था। मैं चाहता था कि आप इस अदभुत दुनिया को एक भौतिक विज्ञानी के नज़रिए और तरीक़े से देखते हुए इसकी कुछ तारीफ़ करें, और जैसा कि मेरा मानना है, यह तरीक़ा वर्तमान संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है।”
असग़र मेहदी
11-1–2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *