Home / चर्चित चेहरे / आजकल काफी चर्चा में है सुरेश ओबेरॉय जानिए क्यों

आजकल काफी चर्चा में है सुरेश ओबेरॉय जानिए क्यों

विवेक ऑबेरॉय के पिता सुरेश ऑबेरॉय इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में सुरेश ऑबेरॉय ने रणबीर के दादाजी का किरदार निभाया हैं। इस छोटे से किरदार को अच्छे से निभाने के वजह से अभी उनकी तारीफ हो रही हैं। फिल्म में किये शानदार काम के बाद अभी वे मीडिया में भी दिख रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिये एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश ऑबेरॉय ने अपने बेटे विवेक और ऐश्वर्या के रिश्तो पर भी बात किये साथ ही सलमान पर भी बयान दिया जो अभी काफी चर्चाओं में हैं। ऐश्वर्या संग विवेक के रिश्तों पर बात करते हुए सुरेश ऑबेरॉय ने बताया कि मैं ज्यादातर चीजों के बारें जानता ही नहीं था। राम गोपाल वर्मा ने मुझे बताया और उससे पहले किसी और ने बताया था। मैने विवेक को समझाया था कि ऐसा मत करों। इसके आगे सुरेश ऑबेरॉय ने सलमान खान और उनके परिवार के साथ रिश्तों को लेकर बात कियें। सुरेश ऑबेरॉय ने बताया कि “हम सभी एक-दुसरे से बहुत अच्छे से मिलते हैं। सलमान जब भी मिलते हैं तो सिगरेट छुपा लेते हैं और बहुत इज्ज़त से बात करते हैं। हमेशा सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से मिलते हैं तो बड़े सम्मान के साथ मिलते हैं। मैं विवेक को हमेशा सलीम जी के पैर छूने के लिए कहता हूं। मैं सलीम भाई का भी सम्मान करता हूं। चीजें हुईं, लेकिन मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *