अहमियत ए आज़ादरी वा तहफ़्फ़ुज़ ए अकायद सम्मेलन का पहला सत्र 25 जुलाई को शुरू हुआ अव्वलन कारी नदीम नजफी साहब ने तिलवात ए कलाम ए पाक से आगाज किया। हुज्जतुल इस्लाम शेख अली नजफी साहब क़िबला, अयातुल्ला सैयद मुनतज़िर मेहदी रिजवी साहब किबला, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद सायम मेहंदी साहब किबला, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद असगर मेहंदी साहब किबला, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद अली हुसैन अली नवाब साहब किबला, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना शबीह रजा जैदी साहब किबला, जनाब अली ज़िया रिज़वी साहब, मौलाना सैयद असद यवर साहब क़िबला, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद रईस अहमद साहब क़िबला, हुज्जतुल इस्लाम सय्यद क़म्बर अली साहब क़िबला, मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद एजाज़ अब्बास, जनाब सफदर एच करमाली साहब, जनाब अतहर अब्बास ज़ैदी साहब, जनाब हसन नवाब साहब ने अपना खयालत का इज़हार किया।
आलमी अहमियत ए अजादारी आैर तहफ़ूज़े अकायद कांफ्रेंस में अपने खयालात का इज़हार करते देश विदेश के उलेमा जिसमें जनाब मुंतजिर मेंहदी रिजवी (कुम ईरान, आैर अयततुललाह शेख बशीर नजफ़ी साहब के फ़रजंद मुख्य रुप से शामिल रहे.उनकी तकरीर का तर्जुमा हुज्जतुल इस्लाम मौलाना जामिन नजफी साहब ने किया।
कांफ्रेंस का पहला दिन मुकम्मल हो गया। 26 जुलाई काे भी कांफ्रेंस अपने वक़्ते मुकररा पर शब 8.30 pm पर शुरु हाे जाऐगी ।
कांफ्रेंस की निज़ामत कांफ्रेंस के संयाेजक डा. यासूब अब्बास साहब ने किया।
कांफ्रेंस की इख़्तेतामी तकरीर जानशीने खतीबे अकबर माैलाना ऐज़ाज अतहर साहब ने की।
इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सजीव प्रसारण P5 वर्ल्ड, 512 चैनल, अली सीडी, ग्राफ एजेंसी द्वारा किया गया।
इस आलमी कॉन्फ्रेंस की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि इसमें हिंदुस्तान के अलावा पाकिस्तान बांग्लादेश, ईरान, इराक ,कनाडा, अमेरिका और तमाम दूसरे मुल्कों से ओलमा ने शिरकत फरमाई।