Home / राष्ट्रीय / अलविदा स्पिन के महारथी बेदी

अलविदा स्पिन के महारथी बेदी

Spread the love

भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी के बेटे का नाम अंगद बेदी और बहु का नाम नेहा धूपिया है। ये दोनों भारतीय फिल्म जगत में जाना-माना नाम हैं। बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर थे। चारों ने मिलकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट हासिल किए।भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में उन्होंने 266 विकेट लिए। उन्होंने 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए। वहीं, 10 वनडे मैच में उन्होंने सात विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *