Home / उत्तर प्रदेश / अधूरे करें कार्य जल्द कराएं ठेकेदार वरना होगी f.i.r. नगर आयुक्त

अधूरे करें कार्य जल्द कराएं ठेकेदार वरना होगी f.i.r. नगर आयुक्त

Spread the love

15 मार्च 2023 लखनऊ।

जनपद वासियो की सुविधा हेतु स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत चल रहे चल रहे विकास कार्यो के सत्यापन, अवैध अतिक्रमण हटवाने व यातयात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज फिर ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार फील्ड पर निकले और किये जा रहे कार्यो का जायज़ा लिया।

औचक निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले ज़िलाधिकारी कैसरबाग़ स्थित ख़यालीगंज रोड पहुँचे। ख़यालीगंज रोड पर सीवरलाइन बिछाने व ड्रेन निर्माण का कार्य लगभग पूरा पाया गया। परन्तु ख़यालीगंज पम्पिंग स्टेशन से सीवर लाइन को जोड़ने का कार्य अभी पूरा नही हुआ। जिसके सम्बन्ध में जलनिगम द्वारा बताया गया कि सीवर लाइन को पम्पिंग स्टेशन से कनेक्ट करने का कार्य अपने अंतिम चरण में है। 3-4 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। उक्त के बाद ज़िलाधिकारी द्वारा सीवर लाइन में प्रयोग किये जा रहे पाईपों की गुणवत्ता को परखा गया। मौके पर कुछ डैमेज पाइप कार्य स्थल पर पाए गए जिसके सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि विकास कार्यो में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। किसी भी दशा में डैमेज पाइप या अन्य सामग्री का प्रयोग नही किया जाए। ज़िलाधिकारी द्वारा अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यस्थलों पर प्रयोग होने वाली सामग्री का क्वालिटी चेक कराना सुनिश्चित किया जाए। यदि कही पर भी कोई सामग्री मानक के अनुरूप नही पाई जाती है तो ऐसे ठेकेदार/कार्यदायी संस्था के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत किये जा रहे सीवरलाइन के कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को असुविधा कदापि बर्दाश्त नही की जाएगी। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ऐसी सड़के जो खराब पड़ी है जिनका काम काफी धीमा चल रहा है अधिकारियों द्वारा निरन्तर निरीक्षण किया जाए और कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जितनी भी ओपन ड्रेन बानी हुई है उन सब की सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान रोड पर दो चार पहिया वाहन निष्प्रयोजय अवस्था मे खड़े पाए गए। जिससे यातायात बाधित होता पाया गया। जिसके सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि उक्त दोनों वाहनों को डंपिंग यार्ड में भेजना सुनिश्चित किया जाए और इनके वाहन स्वामियो के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। ज़िलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि नगरीय क्षेत्रों में जहाँ भी ऐसे वाहन जो कि निष्प्रयोज्य अवस्था मे सड़क पर खड़े धूल कहा रहे है उनके वाहन स्वामियो को 2 दिन का समय दिया जाता है कि वह स्वयं ही अपने वाहनों को सड़क पर से हटवा ले, अन्यथा नगर निगम के द्वारा ऐसे वाहनों को डंपिंग यार्ड में भेज कर उनके मालिको के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दशा में यातायात को बाधित करने वालो को बख्शा नही जाएगा।

उक्त के बाद ज़िलाधिकारी द्वारा कैसरबाग़ बस स्टैंड स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग में पर्याप्त साफ सफाई नही पाई गई। साथ ही पार्किंग में कई वाहन ऐसे पाए गए जो कि काफी समय से निष्प्रयोज्य अवस्था मे पार्क किये गए है। जिसके सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए गए कि जो भी गाड़िया काफी समय से पार्किग में खड़ी धूल खा रही है उनके स्वामियो को तत्काल फोन करके गाड़िया हटवाना सुनिश्चित किया जाए। यदि वाहन स्वामियो द्वारा गाड़िया नही हटाई जाती है तो तत्काल ऐसी गाड़ियों को नगर निगम द्वारा डंपिंग यार्ड में भेजना सुनिश्चित किया जाए और वाहन स्वामियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त मल्टीलेवल पार्किंगों का निरीक्षण करवाते हुए 15 से अधिक अवधि तक खाड़ी गाड़ियों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची बनवाकर डंपिंग यार्ड में भेजना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी पार्किंगों में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि हर 15 दिन में पूरी पार्किंग को खाली कराकर उसकी साफ सफाई कराते हुए फिर से वाहनों को पार्क कराया जाए। किसी भी दशा में लगातार 15 दिनों से अधिक कोई गाड़ी पार्किंग में खड़ी नही होनी चाहिए।

उक्त के पश्चात ज़िलाधिकारी कैसरबाग़ स्थित चकबस्त रोड पहुँचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चकबस्त चौराहे/कलेक्ट्रेट चौराहे के पास रोड के किनारे कबाड़ियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके दुकान का संचालन किया जा रहा है जिससे कि यातायात अवरुद्ध होता पाया गया। जिसके सम्बन्ध में दुकानदार को निर्देश दिए गए कि तत्काल अतिक्रमण को स्वतः ही हटा लिया जाए नही तो नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटवाते हुए कार्यवाही भी की जाएगी। चकबस्त रोड पर भी कई वाहन निष्प्रयोज्य अवस्था मे खड़े पाए गए जिसको तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि सी0एम0ओ0 कार्यालय के पीछे काफी बड़े स्थान पर कबाड़ियों द्वारा अवैध रूप से पूरी कबाड़ मंडी बना रखी है। जिसके लिए ज़िलाधिकारी द्वारा नगर निगम को कड़े निर्देश दिए गए कि तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए उक्त स्थल पर पार्किंग की सुविधा जनता को उपलब्ध कराई जाए।

अंत मे ज़िलाधिकारी लाटूश रोड पहुँचे, लाटूश रोड पहुँच कर ज़िलाधिकारी द्वारा यातायात बाधित करने वाले कारको को देखा गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मार्केट में जो दुकाने/प्रतिष्ठान है उनके द्वारा अपनी दुकानों/प्रतिष्ठानों के आगे सामान आदि रख कर सड़क को ब्लाक किया गया है और कुछ लोगो के द्वारा रोड पर ही अस्थाई दुकाने बनाकर अतिक्रमण किया गया है। जिससे कि यातायात बाधित हो रहा है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिसके सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देश दिए गए कि अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए और जो दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण किया गया है उसको दुकान/प्रतिष्ठान के मालिकों द्वारा स्वयं हटवा लिया जाए नही तो नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए सामान को हटवाया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि रोड के दोनों ओर साइड में येलो लाइन से मार्किंग करना सुनिश्चित किया जाए ताकि उक्त येलो लाइन के बाहर कोई भी समान या वाहन आदि खड़ा नही किया जाएगा। रोडो को पूर्णता खाली रखा जाए ताकि यातायात बाधित न होने पाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पंजाब नेशन बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया और आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक की ब्रांच भी रोड पर है और ब्राँच द्वारा पार्किंग की कोई व्यवस्था नही की गई है जिससे कि बैंक में आने वाले ग्राहकों व कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन रोड पर खड़े किए जाते है जिससे भी यातायात बाधित होता है। जिसके सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा एल0डी0एम0 को निर्देश दिए गए कि उक्त रोड पर जितने भी बैंक है जिनमे पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है उनको नोटिस जारी किया जाए कि वह अपनी शाखाएं किसी अन्य जगह शिफ्ट करें जहाँ पार्किंग की सुविधा हो।

उक्त निरीक्षण में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, लेसा, लोक निर्माण विभाग, जल कल विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *