Home / अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीपीओ पार्क मौन धरना

अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीपीओ पार्क मौन धरना

Spread the love

लखनऊ 13 जून।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को रिहा करने की मांग को लेकर आज लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरने का आयोजन किया गया किन्तु धरना देने जाते समय प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा सैंकड़ों कांग्रेसजनों को जबर्दस्ती गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया। जहां से देर सायं रिहा किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
श्री चैहान ने कहा कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।
गिरफ्तार होने वालों में पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री रमेश शुक्ला, श्री प्रमोद सिंह, श्री अनीस अंसारी, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री दिलप्रीत सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री राजेश सिंह काली, डा0 शहजाद आलम, आर0बी0 सिंह, शाहिद अली, इस्लाम अली, श्री रईस अहमद, श्री रंजीत कुमार, मुशर्रफ इमाम, संजय श्रीवास्तव, श्री प्रभात गुप्ता, श्री संजय कश्यप, श्री अकबर खान, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री हनुमान गौतम, श्री रोशन यादव, श्री संदीप पाल, श्री मासूक अली, श्री सुरेश पाल, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री सच्चिदानन्द, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री पी0के0 गुप्ता, श्री राजेश गौतम, श्री गिरजाशंकर जायसवाल, जीवन श्रीवास्तव, श्री शोएब खान, आलेख पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री ज्ञानेश शुक्ला, श्री अनस रहमान, श्री संदीप पाल, लकी कुमार, मो0 तारिक एवं श्री कार्तिकेय शुक्ला सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *