उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देवीपाटन मंडल के आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर में किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के सेटेलाइट सेंटर ‘अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर’ के अंतर्गत 300 बेडेड चिकित्सालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर की आम जनता की भावनाओं के अनुरूप किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से इस चिकित्सालय के जुड़ जाने से चिकित्सा सुविधा के साथ ही साथ चिकित्सा शिक्षा भी मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय देश-दुनिया का सबसे प्रसिद्ध चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जहां पर 4,000 बेड की क्षमता है तथा यह चिकित्सा विश्वविद्यालय लगभग 115 वर्ष पुराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चिकित्सालय के सेटेलाइट सेंटर से जुड़ जाने से यहां पर कभी भी फैकल्टी की कमी नहीं होगी तथा यहां की आम जनता को चिकित्सा सुविधा अनवरत मिलती रहेगी। इस चिकित्सालय के निर्माण से बलरामपुर जनपद के लोगों की आवश्यकता पूरी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इस क्षेत्र का जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। यहां पर 03 वर्ष पूर्व सड़कें ठीक नहीं थीं, विकास गतिविधियां ठप थीं तथा अपराध चरम पर था, लेकिन इस समय यहां की आम जनता को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्कहा कि लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अ