Home / उत्तर प्रदेश / अग्नि घटनाओं के पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹05-05 लाख एवं ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

अग्नि घटनाओं के पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹05-05 लाख एवं ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज जनपद गोरखपुर में विगत माह हुई अग्नि घटनाओं के पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹05-05 लाख एवं ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री जी ने पीड़ितों से संवाद करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाए। साथ ही बिजली विभाग द्वारा भी उन्हें सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने टाउनहॉल फर्नीचर मार्केट में हुई अग्नि घटना से प्रभावित शोभा देवी जी, आदित्य विक्रम सिंह जी, गिरिजा देवी जी तथा सोनिया गुप्ता जी को ₹02-02 लाख तथा 10 नंबर बोरिंग स्थित पेंट एवं इलेक्ट्रिक की दुकानों में हुई अग्नि घटना से प्रभावित पवन कुमार जायसवाल जी एवं अवधेश जायसवाल जी को ₹05-05 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *