बाराबंकी।
अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव डब्लू ने अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग का प्रचार प्रसार करते हुए युवा नेता शशांक यादव के आवास फतेहगंज में एक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे हजारो यादव समाज के लोग का जमवाड़ा लगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने अहीर रेजिमेंट बनाने पर जोर दिया ।और कहा की हमारे समाज के साथ सरकारों ने हमेशा छल किया है अहीर रेजिमेंट हमारा हक है ।देश व प्रदेश में पिछडे वर्ग के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा करते हुए कहा की अहीर रेजिमेंट हो जाने के बाद प्रतिवर्ष 50000 नवयुवक सेना में भर्ती होने लगेंगे ।जबकि इस समय यादव समाज ही नही बल्कि अन्य समाज भी परेशान है ।इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव व बौरी चंदौली से सपा के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव राम लखन आरजे यादव पूर्व प्रमुख रमाकान्त यादव सुरेश चंद्र शंकर प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता पारसनाथ यादव राम सिंह यादव वरिष्ट नेता श्री चाँद यादव अनिल यादव सौरभ यादव अभिषेक यादव शुभम यादव राम सजीवन यादव लवकुश यादव सहित तमाम यादव समाज के लोग मौजूद रहे ।