Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के आवास गोमती नगर लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री अखण्ड प्रताप सिंह जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने श्री सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री यादव ने इस अवसर पर श्रीमती जूही सिंह के पति श्री बी.पी. सिंह तथा पुत्र श्री शांतनु सिंह से भी बात कर उन्हें सांत्वना दी।
श्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा श्री अरविन्द सिंह गोप ने भी श्री अखण्ड प्रताप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *