राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में ‘शहीद दिवस‘ के रूप में सादगी से मनायी गयी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सत्य अहिंसा, करुणा और सद्भाव के पुजारी को नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने भारत की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया और पूरे देश को जगा दिया। भाजपा ने गांधी जी के रास्ते को देखिये किधर मोड़ दिया। गांधी जी के रास्ते पर चलने और उनके सपनों को पूरा करने का हमें संकल्प लेना है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
अखिलेश यादव ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की





