Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1

Warning: Undefined array key "UdYSYj" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/rest-api/endpoints/class-wp-rest-font-families-controller.php on line 1
अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं से आवाहन शीतलहर को देखते हुए गरीबों में कपड़े, कंबल, खाना आदि वितरण करें – The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं से आवाहन शीतलहर को देखते हुए गरीबों में कपड़े, कंबल, खाना आदि वितरण करें

अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं से आवाहन शीतलहर को देखते हुए गरीबों में कपड़े, कंबल, खाना आदि वितरण करें

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती शीतलहर के प्रकोप में गरीबों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कम्बल वितरण, अलाव जलाने, भोजन वितरण तथा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटने के लिए निर्देशित किया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब जनता से लेकर आम लोगों को इस सर्दी में जान बचाने के लाले पडे़ हुए है। भाजपा सरकार में न कहीं अलाव का इंतजाम है और न कहीं गर्म कपड़ों व कम्बल का वितरण हो रहा है। रैन बसेरा नाम के लिए हैं। सरकार गर्म एसी के कमरों में आराम कर रही है। भाजपा सरकार की संवेदनहीनता इस शीत लहर में जानलेवा साबित हो रही है।
आज लखनऊ में पारा मानक नगर, हंस खेड़ा स्थित एसबीएन इंटर कालेज परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से गरीबों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हजारों महिलाओं, वृद्धों एवं जरूरतमंदों को कम्बल और कैलेण्डर बांटे गए। कम्बल वितरण कार्य का शुभारम्भ श्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा गया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट धीरज यादव एवं पंकज यादव द्वारा किया गया।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने गरीबों को कम्बल वितरण के कार्य के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस शीत लहरी में सरकारी रवैया संवेदनशून्य है। गरीब ठंड से मर रहे हैं। श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी प्रदेश भर में जनसेवा में लगे हैं। उन्होंने गरीबों में कम्बल वितरण किया। पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री सुनील सिंह ‘साजन‘ भी कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे।
इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में सर्वश्री धीरज यादव, पंकज यादव, जितेन्द्र यादव सहित युवा नेता दिग्विजय सिंह देव, मलिहाबाद से 2022 में विधानसभा के प्रत्याशी रहे सोनू कनौजिया, सीएल वर्मा, मुन्ना सिंह एडवोकेट, प्रदीप यादव, जयसिंह जयंत, मधुकर त्रिवेदी, एस.के. राय, दिनेश यादव, चन्द्रभूषण, इरशाद अहमद गुड्डू, चंद्रशेखर, दीनू चौहान, आदेश कुमार, मंजीत यादव, विजय यादव, ज्ञानेन्द्र ज्ञानू, रवि पटेल, ऋतुराज सिंह, आमोद कुमार, जितेन्द्र सिंह गुड्डू, सत्यम पटेल, अभिषेक तिवारी आदि की भी भागीदारी रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *