जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो बातें समाजवादी पार्टी लंबे समय से उठाती आ रही थी, अब वही बात सुप्रीम कोर्ट भी दोहरा रहा है। अखिलेश ने अपने बयान में दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट का यह रुख स्पष्ट करता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा, “जो बात हम लोग कहते थे, वह बात अब सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं।”
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में अपराध और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार की विफलता पर जोर देते हुए कहा कि जनता अब इस सच्चाई को समझ चुकी है। उनके इस बयान से सूबे की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना: सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है, UP में कानून व्यवस्था खत्म”





