Home / ज़ोनल अधिकारी ने कश्मीरी मोहल्ला वार्ड का दौरा किया, अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

ज़ोनल अधिकारी ने कश्मीरी मोहल्ला वार्ड का दौरा किया, अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

Spread the love

संवाददाता।लखनऊ।पुराने लखनऊ के अंतर्गत ज़ोन (6 )की जो़नल अधिकारी
प्रज्ञा सिंह,अनलिब जै़हरा (रेवेन्यू निरीक्षक), और तैय्यब ( सफाई निरीक्षक) ने कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक आगा के साथ हाथा नूर बेग, पुराना चबूतरा और झवारों वाले क्षेत्रों का दौरा किया।जिसमें ज़ोनल अधिकारी ने वार्ड की साफ़ सफाई का जायज़ा लिया।
और स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी ली।अपने निरीक्षण के दौरान ज़ोनल अधिकारी को क्षेत्र में बनी हुई नालियाँ चोक दिखाई दीं। ज़ोनल अधिकारी को
नाले पर अतिक्रमण दिखाई दिया।लोगों
ने नाले पर अतिक्रमण कर घर बना लिए।जिसको देखते ही ज़ोनल अधिकारी का पारा चढ़ गया।निरीक्षणके दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने की बात कहते हुए ,कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो जल्द ही अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *