Home / हिंदू मुस्लिम देश की दो आंखें हैं मिलकर के मनाए शबे-बरात और होली। मौलाना यासूब अब्बास

हिंदू मुस्लिम देश की दो आंखें हैं मिलकर के मनाए शबे-बरात और होली। मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के सचिव एवं प्रवक्ता मौलाना डॉक्टर यासूब अब्बास ने आज वीडियो जारी करके देशवासियों से अपील की है कि हिंदू और मुसलमान मिलजुल कर के होली और शबे बारात का त्यौहार मनाए ।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि 28 तारीख को होलिका दहन भी है और शबे बारात भी है दोनों का समय एक ही है जब होलिका दहन होगा और लोग कब्रिस्तान जाने के लिए घरों से निकलेंगे। उन्होंने मुसलमानों से खासतौर से अपील की कि एहतियात बरतें और रात को 10:00 बजे के बाद कब्रिस्तान जाने के लिए निकलें। होलिका दहन के समय निकलने से परहेज करें ताकि मुल्क में अमन और चैन बरकरार रहे। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिंदू और मुसलमान देश की दो आंखें हैं और हमको मिलजुल कर के यहां की गंगा जमुनी तहजीब को बचाए रखना चाहिए। हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है यह वह देश है जहां हिंदुओं के त्यौहार में मुसलमान शरीक होते हैं और मुसलमानों के त्यौहार में हिंदू शरीक होते हैं इसलिए हम सबको मिलकर के होली और शबे बारात का त्यौहार मनाना चाहिए और देश की एकता और अखंडता और खुशहाली के लिए मिलजुल कर दुआ करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *