Home / सीएम गहलोत का पायलट पर निशाना’सचिन पायलट हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे’

सीएम गहलोत का पायलट पर निशाना’सचिन पायलट हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे’

Spread the love

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को पैसे का लालच दिया गया. इसके सबूत हमारे पास हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट खुद हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे. अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश की पूरी कहानी बताई.

सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे पास विधायकों की खरीद-फरोख्त के सबूत हैं. हमारे विधायकों को पैसे का लालच दिया गया था. उन्होंने इसे नहीं लिया. हमारे पास इसके सबूत हैं. सीएम ने कहा कि अगर हमने राज्यसभा चुनाव से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा नहीं लिया होता, तो मानेसर की बात जो इस महीने हुई है वो पिछले महीने होती.

अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया को यह देखना चाहिए कि हॉर्स ट्रेडिंग में कौन-कौन शामिल रहा है. अगर कोई अच्छी तरह से बोलता है, अंग्रेजी में बोलता है, यह पर्याप्त नहीं है. हॉर्स ट्रेडिंग मामले की जांच होनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *