Home / सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का हुआ निधन, लिवर संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का हुआ निधन, लिवर संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित

Spread the love

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी सांइसेज (Institute of Liver and Biliary Sciences) में इलाज करवा रहे थे।

ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

अग्निलोक आश्रम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

निधन की जानकारी देते हुए स्वामी अग्निवेश के फेसबुक पेज पर बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नई दिल्ली के 7 जंतर-मंतर रोड कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से अग्निलोक आश्रम, बहलपा जिला गुरुग्राम में शाम चार बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *