Home / सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना-

Spread the love

लखनऊ 8 मई 2020 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार ने मंहगाई की मार बढ़ाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स बढ़ाया है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल पर केन्द्र सरकार ने सेस और अतिरिक्त डयूटी बढ़ा दी है। यूपी सरकार ने अतिरिक्त वैट लगा दिया।
जनता जूझ रही है भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा के बाद अब लखनऊ नगर निगम में बड़ा घोटाला सामने आया है। जल निगम के कर्मचारी तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। उन्हें डीए भी डेढ़ साल तक नहीं मिलेगा। वेतन से पैसा काट कर डेढ़ करोड़ का चंदा मुख्यमंत्री के सहायता कोष में जमा हो रहा है।
देश के निर्माणकर्ता भाजपा को वोट देने की कीमत चुका रहे हैं।
उन्होंने हमला करते हुए कहा कि सूरत से वापस आ रहे मजदूरों का सवा लाख रूपया दलाल खा गए।
भाजपा संवेदनाशून्य है उसे लोकलाज भी नहीं रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *