सऊदी अरब में चांद देखने की प्रक्रिया पारंपरिक और आधिकारिक दोनों तरीकों से की जाती है। 29 मार्च 2025 को चांद देखने की घोषणा की गई, जिसके बाद यह तय हुआ कि 30 मार्च 2025 को ईद उल फितर की नमाज होगी। इस हिसाब से भारत में 31 मार्च 2025 दिन मंडे ईद उल फितर की नमाजअदा होंगी,
ईद उल फितर के दिन मुसलमान किस तरह ईद मनाते हैं
ईद की नमाज: सुबह जल्दी, आमतौर पर सूरज निकलने के बाद, लोग मस्जिदों या खुले मैदानों (ईदगाह) में जाकर विशेष ईद की नमाज अदा करेंगे।
जश्न: नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहकर बधाई देंगे, मिठाइयां बांटेंगे, और परिवार-दोस्तों से मिलेंगे।
दान: ईद से पहले ज़कात-उल-फित्र देना अनिवार्य होता है, ताकि गरीब लोग भी जश्न में शामिल हो सकें।




