Home / शिया मसाइल को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

शिया मसाइल को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने शियों के मसले को लेकर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
मुलाकात में मौलाना ने योगी आदित्यनाथ को कोविड-19 में अच्छी तरीके से काम करने के लिए मुबारकबाद दी और साथ ही साथ उन्होंने यह बताया कि शिया समुदाय हर जगह आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है इसलिए पूरी दुनिया में लोग शियों के दुश्मन होते जा रहे हैं । उन्होंने खास तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि शिया सबसे ज्यादा बेरोजगार है ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि शियों के रोजगार के लिए कोई पैकेज जारी करें साथ ही साथ उन्होंने जरदोजी का काम करने वाले लोगों के लिए भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि शिया नौजवान और जरदोज इन दोनों पर लॉक डाउन का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है लोग बेरोजगार हो गए किसी के पास कोई काम नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री महोदय से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
इसके अलावा मीटिंग में मौलाना यासूब अब्बास ने समाजवादी पार्टी सरकार में शियों के ऊपर लगाये गये मुकदमों को भी वापस करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *