इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज इवेंट में चुनाव रणनीतिकार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इतने बड़ा बहुमत से पहली बार देश में कोई सरकार बनी है। ऐसा भी नहीं है कि मोदी से ज्यादा समय तक देश में किसी ने शासन नहीं किया। लेकिन यह पहली बार देखा जा रहा है कि लोगों के दिल दिमाग को कैसे नियंत्रित किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी के जीतने के बाद वन पार्टी वन नेशन की अवधारणा सच होने जा रही है। उनका कहना था कि एक राजनीतिक दल के तौर पर बीजेपी का वोट मांगना गलत नहीं है, लेकिन जिस तरह से वो विपक्ष को नेस्तनाबूद करने की कोशिश कर रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है।