लखनऊ निगम निगम के कार्य क्षेत्र में 88 गांव शामिल हो जाने की वजह से विकास कार्यों सुचारू रूप से ना हो पाने से,उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल” ने अफसरों के साथ नगर निगम को दो भागों में बांटने की चर्चा की।
मुख्य रूप से इस पर भी चर्चा हुई के दो नगर निगम होने पर, दो मुख्य अभियंता, दो स्वास्थ्य अधिकारी, दो अपर नगर आयुक्त स्थल के अधिकारियों की संख्या बढ़ जाएगी ।
साथ ही साथ 2 साल बाद होने वाले महापौर और 110 वार्ड के पार्षद चुनाव से पहले इन कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा।
नगर विकास मंत्री ने सरकार की इस तैयारी की बहुत तारीफ की।